March 8, 2026

जगदलपुर से ओडिसा जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौके पर हुई मौत, आधार कार्ड व वोटर आईडी मिला ओडिसा का

IMG_20230131_214849

जगदलपुर:-जगदलपुर से ओडिसा की ओर निकली ट्रेन में सवार एक युवक की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी देर रात आरपीएफ जवानों ने बोधघाट पुलिस को दिया, जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवा दिया गया है, मामले के बारे में जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया की सोमवार की रात को आरपीएफ पुलिस ने जानकारी दिया की करकापाल रेल्वे ट्रैक पर एक युवक की गिरने से मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटना स्थल पहुंची, जहां शव को देखने से प्रथम दृष्टया लग रहा था कि युवक शायद दरवाजे के बाहर खड़ा होकर बाहर की ओर देखने के दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह गिर पड़ा, जहां सिर, चेहरे, हाथ, पैर आदि में चोट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, शव के जेब की तलाशी लेने पर उसके पास से आधार कार्ड, वोटर आईडी ओडिसा का मिला, पुलिस ने इस मामले को लेकर ओडिसा पुलिस से संपर्क किया है, अभी मृतक के परिजनों की खोजबीन किया जा रहा है, फिलहाल शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया गया है,

You may have missed