March 15, 2026

लाइफस्टाइल: बालों को बनाना है प्रॉब्‍लम फ्री? घर पर बनाएं 3 प्रोटीन हेयर मास्‍क, नहीं पड़ेगी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत…

images (35)
  • आप अंडे की मदद से बालों में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं.
  • मास्क लगाते वक्त बाल गीले या हल्के नम होने चाहिए.
  • हफ्ते में 1 बार या महीने में कम से कम 2 बार इस्तेमाल ज़रूर करें.

Homemade Protein Hair Masks: बारिश या सर्दी-गर्मी के बीच मौसम बदलते ही सबसे ज़्यादा असर हमारी स्किन और बालों पर पड़ता है. खासकर बालों में ड्राइनेस और फ्रिज़ीपन की समस्या आम हो जाती है. अगर बाल लगातार बेजान और उलझे रहते हैं, तो ये बालों में प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है. प्रोटीन बालों के हेल्थ के लिए उतना ही जरूरी है जितना शरीर के लिए. इससे न सिर्फ हेयर ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि हेयर डैमेज, दोमुंहे बाल और हेयर फॉल जैसी दिक्कतें भी कम होती हैं.

बालों में अगर प्रोटीन की कमी हो जाती है तो इन्‍हें भरपूर हाइड्रेशन नहीं मिल पाता, बालों का ग्रोथ रुक जाता है. Image: Canva

अगर आप बाजार के केमिकल वाले हेयर मास्क से बचना चाहते हैं, तो घर पर बने हुए कुछ आसान और असरदार प्रोटीन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. हफ्ते या महीने में एक बार इनका इस्तेमाल करने से बालों की सेहत में जबरदस्त फर्क नज़र आता है. आइए जानें कुछ होममेड हेयर मास्क बनाने और लगाने का सही तरीका.

इस तरह बनाएं होममेड प्रोटीन हेयर मास्‍क(How To Make Homemade Protein Hair Masks)

अंडा और एलोवेरा मास्‍क

आप अंडे की मदद से बालों में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप अंडे को एक कटोरी में तोड़ लें और इसमें एक चम्‍मच एलोवेरा जेल मिला लें. ध्‍यान रहे आप अंडे के सफेद हिस्‍से का ही इस्‍तेमाल करें. अब इसमें आप ऑलिव ऑयल मिलाएं. इसका पेस्‍ट बनाएं और बालों में लगाकर एक घंटे के लिए रख दें.

दही और अंडे का मास्‍क

आप एक कटोरी में एक अंडे का सफेद हिस्‍सा लें. अब इसमें दो चम्‍मच खट्टी दही मिलाएं. आप बाल के अनुसार इसकी मात्रा को बढ़ा या घटा सकते हैं. अब आप साफ बालों को हल्‍का गीला करें और बालों की जड़ों में अच्‍छी तरह इसे लगाएं. एक घंटे बाद बाल शैंपू से धो लें.

केला और दही

अगर आप बालों में अंडा नहीं लगाना चाहते हैं तो आप अंडे की जगह केले का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक पका केला लें और इसमें दही या दूध मिला लें. अब इसे बालों में लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को धो लें. इस तरह बालों को प्रोटीन मिलेगा और जल्‍द ही बाल हेल्‍दी मजबूत बन जाएंगे.

ध्यान रखें:

-मास्क लगाते वक्त बाल गीले या हल्के नम होने चाहिए.

-लगाने के बाद बालों को शावर कैप से कवर करें ताकि प्रोटीन अंदर तक पहुंचे.

-हफ्ते में 1 बार या महीने में कम से कम 2 बार इस्तेमाल ज़रूर करें.

अगर आप बदलते मौसम में बालों को टूटने और झड़ने से बचाना चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं. थोड़ी सी मेहनत और घरेलू चीज़ों से बने ये प्रोटीन हेयर मास्क आपके बालों को नई जान दे सकते हैं.