Home छत्तीसगढ़ जिला शिक्षा के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे निलंबित अधीक्षिका दंपत्ति, बहाली...

जिला शिक्षा के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे निलंबित अधीक्षिका दंपत्ति, बहाली की कर रहे मांग..

3
0

कोंडागांव पूर्व एसडीएम द्वारा की गई कथित अनुचित कार्यवाही और दस माह से लटकी बहाली की मांग को लेकर कन्या छात्रावास कोंडागांव की निलंबित अधीक्षिका नीता मंडावी और उनके पति नरसिंह मंडावी 15 जुलाई से जिलाशिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि 3 सितंबर 2024 को तत्कालीन एसडीएम (रा.) निकिता मरकाम ने राजनैतिक दबाव में आकर बिना नोटिस दिए और जांच के, मात्र भोजन करने की बात पर उन्हें निलंबित कर दिया।

उनका कहना है कि यह कार्यवाही न केवल नियम विरुद्ध थी, बल्कि महिला अधिकारी की व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित थी।दंपत्ति का कहना है कि नियमतः 90 दिन के भीतर बहाली होनी थी, लेकिन 10 माह बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। महिला बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधीक्षिका अपने परिवार के साथ निवास कर सकती हैं, और आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज़ भी यही पुष्टि करते हैं। बावजूद इसके, उनके वैवाहिक रिश्ते को आपत्तिजनक बताकर कार्रवाई की गई।उन्होंने कहा कि कई बार उच्च अधिकारियों को आवेदन देने के बावजूद कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिससे अब वे न्याय के लिए आमरण अनशन का सहारा ले रहे हैं। दंपत्ति ने दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई और अपनी शीघ्र बहाली की मांग की है।