आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निदेशक प्रभारी बीएसपी श्री सी आर महापात्रा से सौजन्य भेंट की…
ओए-बीएसपी के पदाधिकारियों ने निदेशक प्रभारी श्री सी आर महापात्रा से पदभार ग्रहण के पश्चात भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस संक्षिप्त भेंट में मुख्य रूप से संयंत्र के उत्पादन, उत्पादकता एवं सुरक्षा पर चर्चा हुई और अधिकारियों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा भिलाई नगर की वर्तमान स्थिति को और बेहतर करने हेतु आवश्यक प्रयासों पर चर्चा की गयी।

निदेशक प्रभारी के सभागार में ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष तुषार सिंह, सचिव द्वय संजय कुमार तिवारी, ज्योति प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।