CM साय के जापान दौरे का चौथा दिन,जापान के ओसाका के वलर्ड एक्सपो 2025 में होंगे शामिल …
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे का आज चौथा दिन है. जापान के ओसाका के वलर्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे. जहां वे छग विकास यात्रा की स्टॉल का अवलोकन करेंगे. बता दें कि रविवार को सीएम साय ने बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक का सफर किया था. जापान प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति पर चर्चा भी की.