Home छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की 6 मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आज संभालेंगे कार्यभार…

भाजपा महिला मोर्चा की 6 मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आज संभालेंगे कार्यभार…

3
0

रायपुर: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष विभा अवस्थी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. समन जांगड़े, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल सोमवार को सुबह 11.30 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में कार्यभार ग्रहण करेंगे. भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं के साथ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. भाजयुमो की बाइक रैली सुबह 10 बजे बंजारी माता मंदिर से प्रारंभ होगी, जो शहर भ्रमण करते हुए ठाकरे परिसर पहुंचेगी. उल्लेखनीय है कि गत 13 -अगस्त को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी टीम की घोषणा की थी.