Parineeti Chopra बनने वाली हैं मां, पति Raghav Chadha ने क्यूट वीडियो के साथ दी गुडन्यूज…
- Parineeti Chopra Pregnancy शादी के दो साल बाद आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के दो साल बाद अब माता-पिता बनने वाले हैं। राघव ने एक प्यारे पोस्ट के जरिए पत्नी परिणीति की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है और अपने पिता बनने की एक्साइटमेंट भी जाहिर की।
- परिणीति-राघव बनने वाले हैं माता-पिता।
एंटरटेनमेंट डेस्क: चड्ढा और चोपड़ा परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जानी-मानी अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के दो साल बाद एक नए फेज में प्रवेश करने वाला है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
शादी के बाद से ही परणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे थे। यहां तक कि जब वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने पति राघव के साथ आई थीं, तब भी उनके प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी। अब आखिरकार कपल ने इन अफवाहों को सही साबित कर दिया है।