June 6, 2026

सेमिकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी…

pm-modi-to-inaugurate-semicon-india-2025-at-yashobhoomi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 3 दिवसीय ‘सेमीकॉन इंडिया-2025’ का उद्घाटन करेंगे, जिसका मकसद भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को नई गति प्रदान करना है. पीएम मोदी इसका उद्घाटन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में करेंगे. इसके इतर पीएम मोदी कई कंपनियों के सीईओज के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे.यह आयोजन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा.

भारत में मंगलवार से शुरू होने वाले सेमीकॉन इंडिया 2025 (SEMICON India 2025) को लेकर देशभर में खासा उत्साह है. देश में सेमीकंडक्टर पर फोक्स्ड इस भव्य आयोजन से पहले, सिनक्लेयर (Sinclair) के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी (सीईओ) क्रिस रिप्ले ने कहा, “हमने महसूस किया है कि भारत में मौजूद एक्सपर्ट्स दुनिया में बेजोड़ हैं. भारत बेहद अहम वायरलेस तकनीकों और सेमीकंडक्टर डिजाइन के क्षेत्र में दुनियाभर में अन्य हिस्सों से कहीं आगे निकल रहा है और नए प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ा रहा है.

सिनक्लेयर अमेरिका की सबसे बड़ी समाचार मीडिया कंपनियों में से एक है. कंपनी के सीईओ ने कहा कि वे मानते हैं कि भारत में विशेषज्ञता बेजोड़ है और उन्होंने अगली पीढ़ी की वायरलेस तकनीकों के उत्पादन के लिए देश में निवेश किया है.