श्री श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति, हाऊसिंग बोर्ड, भिलाई द्वारा के आज विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे भक्तो के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। और इसी तारतम्य में आज रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमे कुल 22 यूनिट रक्तदान हुआ और मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस 22 यूनिट रक्त में 15 यूनिट रक्तदान महिला वर्ग द्वारा किया गया। इसलिए समिति हमेशा नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए साल भर महिलाओं के लिए विभिन्न आयोजन करती है व समस्त नारीशक्तियों का समिति हृदय से आभार व्यक्त करती है !
समिति द्वारा इस वर्ष जगत के महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी के गोद मे गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की गई है और मामा-भांजे के प्रेम को दर्शाया गया है.
अंनत चतुर्थी के पावन अवसर पर समिति द्वारा दिनाँक 06/09/25 दिन शनिवार को संध्या 5 बजे से भव्य रथयात्रा के साथ श्री गणेश जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप सभी सम्मानितगण सादर आमंत्रित है.