June 6, 2026

कमल फूल तोड़ने तालाब में उतरे डिप्टी रजिस्ट्रार की डूबने से मौत…

Screenshot_20250902_192106 (1)

भिलाईनगर। सीएसवीटीयू भिलाई के डिप्टी रजिस्ट्रार डा. भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से गुरुवार की शाम को मौत हो गई। उतई पुलिस ने बताया कि पतोरा तालाब के पास से होते हुए डॉक्टर भास्कर अपने घर लौट रहे थे। साथ में उनके सीएफओ भी थे। इसी दौरान कार से उन्हें तालाब में कमल का खिला हुआ फूल दिखा। इस पर डॉक्टर भास्कर कार को रोक कर तालाब में फूल तोड़ने के लिए चले गए। उन्हें तैरना भी आता था। फूल तोड़ने के दौरान कमल की शाखा में उनका पैर फंस गया और वह वापस बाहर नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते वे तालाब में डूब गए। डॉक्टर भास्कर की मूल पद स्थापना शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में थी और वे विगत 4 वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में कार्यरत थे।

।।

You may have missed