June 7, 2026

करसा औरी नाला में दो लोग पानी के बहाव में बहे, गोताखोर की मदद से ढूंढने का प्रयास जारी…

Screenshot_20250902_192106 (1)

भिलाईनगर। ग्राम करसा औरी नाला नए मुक्तिधाम के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे दो ग्रामीण नहाते समय नाला के तेज पानी के धार में बह गए है। उन्हें पांच घंटा बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। गोताखोर की मदद से दोनों लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि ग्राम बड़े औरी के रहने वाले 56 वर्षीय भगवती ठाकुर नाला में नहाने गये थे। वहीं पास में ही दूसरे गांव के 50 वर्ष के ग्रामीण नहीं था। अचानक वे पानी की तेज धार में बहने लगे। इसे बचाने के लिए भगवती ठाकुर उसके नाला में कूद गए। नाला के तेज भंवर में दोनों बहते चले गए। आसपास के लोग नाला में ढूंढने का प्रयास किए। मगर दोनों नहीं दिखे। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोताखोर और पुलिस की टीम नाले में दोनों की तलाश में लगी हुई है।

You may have missed