March 6, 2026

आज से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहा एशिया कप 2025…

images

Asia Cup 2025: एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से शुरू हो रहा है, और यह 28 सितंबर तक चलेगा। यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और सभी मैच दुबई और अबू धाबी में होंगे। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेला जाएगा, जबकि बाकी सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से होंगे।

एशिया कप यूएई में क्यों हो रहा है?

बीसीसीआई को पहले इस टूर्नामेंट की मेज़बानी करनी थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक रिश्तों और दोनों देशों के क्रिकेट टीमों के बीच एक-दूसरे के यहां खेलने पर असहमतियों के कारण आयोजन स्थल को बदलना पड़ा। इसलिए, अब यह टूर्नामेंट यूएई में हो रहा है, लेकिन बीसीसीआई ही इसका आधिकारिक मेज़बान रहेगा। सभी मुकाबले दुबई और अबू धाबी में होंगे।

एशिया कप का इतिहास क्या है?

 

पहला एशिया कप 1984 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था। 2008 के बाद से यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जा रहा है। भारत इस समय के मौजूदा चैम्पियन है, जिसने 2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर अपना 8वां खिताब जीता। श्रीलंका ने 6 बार यह खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान केवल दो बार इस टूर्नामेंट का विजेता बना है। इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो अब तक केवल तीसरी बार हो रहा है।

 

टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें शामिल होंगी?

 

इस बार एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जो कि पहली बार हो रहा है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश मिला है। वहीं, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हॉन्ग कॉन्ग ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप के जरिए एशिया कप में जगह बनाई है। यह प्रीमियर कप एशिया के एसोसिएट देशों के बीच खेला जाता है।

इस बार का फॉर्मेट क्या है?

 

इस बार एशिया कप में आठ टीमें दो ग्रुप्स में बटी हैं। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई हैं, जबकि ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग शामिल हैं। दोनों ग्रुप्स की टॉप दो टीमें ‘सुपर फोर’ में पहुंचेंगी, जहां से सबसे ऊपर रहने वाली दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। पाकिस्तान के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने पीएसएल 2025 में 11 विकेट हासिल किए थे। वहीं, यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 2,922 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 155.67 है। हॉन्ग कॉन्ग के 34 वर्षीय यासिम मुर्तजा इस बार अपनी टीम की कप्तानी करेंगे, और उन्होंने अब तक टी20I में कुल 70 विकेट लिए हैं।

 

क्यों खास है इस एशिया कप?

 

टी20 फॉर्मेट में कभी भी उलटफेर हो सकता है, और ऐसा पहले भी हुआ है। हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने बड़ी टीमों को चुनौती दी है। 2022 में श्रीलंका ने T20 एशिया कप जीतकर यह साबित किया कि इस टूर्नामेंट में हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिलता है।