दृष्टिबाधित छात्रो के नि:शुल्क आवासीय विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर मे ,रोटरी क्लब आफ भिलाई स्टील सिटी ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह ,हषोल्लास के साथ मनाया…
दुर्ग: दृष्टिबाधित छात्रो के नि:शुल्क आवासीय विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर मे ,रोटरी क्लब आफ भिलाई स्टील सिटी ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह ,हषोल्लास के साथ मनाया,क्लब अध्यक्ष अनिल सूरी एवं सचिव पी एस बिंद्रा के नेतृत्व में आयोजित, कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने विद्यालय की प्राचार्य सुश्री श्वेता महोबिया ,विद्यालय की शिक्षिका संगीता ओझा, शिक्षक अजय दुबे का शाल श्रीफल एव,उपहार भेंट किया, इस अवसर पर दृष्टि बाधित छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत एवं संगीत के माध्यम से वातावरण को प्रफुल्लित किया ।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री रमेश पटेल ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के ऐतिहासिक आयोजन में उनको नमन करते हुए अपने विचार रखें इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन एम सी जैन,अध्यक्ष डा संतोष राय, वाइस-चेयरमैन सी एस बाजवा ने आयोजन की सराहना करते हुए, रोटरी ट्रस्ट की जानकारी से आमंत्रित जनो को अवगत कराया और छात्रों और शिक्षकों के उत्साह वर्धन में अपने विचार व्यक्त किया । क्लब के सदस्य ,सर्वश्री पी सी लालवानी, एस सी नंदा, जानेश्वर सिंह विशेष रुप से उपस्थित थे ।
रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी ने दृष्टिबाधित छात्रों के लिए हर समय अपनी सेवाएं देने का संकल्प इस कार्यक्रम में लिया । आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव पी एस बिंद्रा ने किया