हेरिटेज स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस..
शिक्षकों के साथ ही देश के चौथे स्तंभ का किया गया सम्मान
भिलाई। नगर के बायपास रोड पर स्थित हेरिटेज इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में
शिक्षक दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि एवं

क्षत्रिय कल्याण सभा के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम की
अध्यक्षता जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर
माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान हेरिटेज इंटरनेशनल
पब्लिक स्कूल के संचालक बृजमोहन उपाध्याय ने मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह

एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन के साथ ही विद्यालय के सभी
शिक्षकों का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह और
भाजपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने स्कूल के सभी शिक्षकों का श्रीफल व
प्रशस्तिपत्र और उपहार प्रदान कर जहां सम्मान किया गया वही समाज को दिशा
दिखलाने वाले देश के चौथे स्तंभ के कलमकारों का भी सम्मान कार्यक्रम में
शामिल अतिथियों व स्कूल के संचालक बृजमोहन उपाध्याय ने सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए
कहा कि शिक्षकों का महत्व हमारे जीवन में अत्यधिक है, एक शिक्षक ही ऐसे
है जो हमे ज्ञान प्रदान करते है और ये ज्ञान हमें दुनिया में सफल और अलग
पहचान बनाने के साथ ही हमें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाती है। इसके साथ ही
दुनिया से संघर्ष करने में हमारी अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला भाजपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने
कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जो शिक्षक समाज निर्माण और राष्ट्र
के भविष्य को गढऩे का कार्य कर रहे है,वह बहुत ही काबिल तारीफ है, ऐसे
गुरूजनों का सम्मान करने का आज हमें अवसर पर प्रदान हुआ है,इसके लिए मैँ
स्कूल के संचालक बृजमोहन उपाध्याय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।
आज हम सब जो भी है और जिस ओहदे पर है, वह सब हमारे गुरूजनों की ही देन
है। आज कही न कही केन्द्र सरकार और राज्य सरकार व हमारे स्थानीय
जनप्रतिनिधि रिकेश सेन शिक्षकों का सम्मान करने पहल कर रहे है। आज हमारे
विधायक रिकेश सेन अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों के शिक्षकों को
उपहार प्रदान कर सम्मानित करने का कार्य कर रहे है, उसी कडी में आज यहां
भी शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस दौरान हेरिटेज स्कूल के संचालक बृजमोहन उपाध्याय ने कहा कि इस स्कूल
का निर्माण मैँ उस समय किया जब यहां एक अच्छे स्कूल की आवश्यता महसूस की
जा रही थी। हमारे यहां शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिया जाता है।
केन्द्र और राज्य सरकार शिक्षकों व छात्रों के हित के साथ ही हर क्षेत्र
में बहुत ही अच्छा काम कर रही है। हम चाहते है कि हम रहे ना रहे पर देश
में भाजपा की सरकार हमेशा रहे। श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि हमने अपने
विद्यालय में बच्चों के शिक्षा के लिए उच्च शिक्षित और व्यवहारिक
शिक्षकों को रखा गया है, जो बच्चों को बहुत ही अच्छी शिक्षा प्रदान कर
रहे है जिसके कारण बोर्ड परीक्षाओं में बहुत ही अच्छा परिणाम आता है,
जिसके कारण आज नगर में हमारे विद्यालय की एक अलग पहचान बनी है,इसमे हमारे
सभी स्टाफ और हमारे मीडिया बंधुओं का योगदान है।