March 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर भाषण स्पर्धा का आयोजन…

IMG-20250911-WA0005

भिलाई महिला महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस

के मार्गदर्शन में रजत जयंती वर्ष को उल्लास पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।भाषण प्रतियोगिता में लगभग 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया l स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राएं आकांक्षा वर्मा, शीतल महराणा, नूपुर वर्मा, भूमिका साहू, मेघा साहू, कंचन साहू, मीनल साहू, नूपुर साहू, तान्या मिश्रा तथा अन्य छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इस स्पर्धा में भाग लिया। भाषण स्पर्धा में एमएससी प्रथम सेमेस्टर फिजिक्स की छात्रा कंचन साहू प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर नूपुर वर्मा रही तथा तृतीय स्थान पर आकांक्षा वर्मा रही।

इस स्पर्धा में निर्णायक समिति में डॉ. प्रतीक्षा पांडे (वनस्पति विज्ञान संकाय), डॉ. भावना चौहान( शिक्षा संकाय) डॉ. सुकन्या घोष ( अंग्रेजीसंकाय) उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. हेमलता सिदार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. आशा रानी दास, आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. भावना पांडे, कार्यक्रम की उप संयोजक काकोली सिंघा, डॉ.भारती वर्मा तथा विभिन्न विभागों से विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की सहसंयोजक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता मिश्र ने किया।

You may have missed