वाणिज्य विभाग द्वारा भिलाई महिला महाविद्यालय में B.com की छात्राओं के लिए अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन ” …
भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए “Telly prime Awareness ” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2025 को किया गया ,इस कार्यक्रम के प्रमुख ,प्रवक्ता श्री सोमेश जैन (डायरेक्टर सोमीटेल कंप्यूटर सिविक सेंटर) उपस्थित थे कार्यक्रम मे प्राचार्या महोदया श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस उपस्थित थी,

जिनके निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि, प्रवक्ता श्री सोमेश जैन जी को प्राचार्य महोदया द्वारा भिलाई महिला महाविद्यालय परिवार की तरफ से फ्लावर पॉट देकर उनका स्वागत किया गया, वाणिज्य विभाग की HOD डॉ. भारती वर्मा द्वारा प्राचार्य महोदय का स्वागत किया गया तत्पश्चाप कार्यक्रम के रूपरेखा संक्षिप्त परिचय डॉ भारती वर्मा द्वारा दिया गया, प्राचार्य महोदया अपने वक्तव्य में सभी बच्चों को कहा कि अपने संकाय से संबंधित भविष्य में काम आने वाले विषयों का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है साथ ही साथ स्किल बेस्ड होना भी आवश्यक है तथा अपने व्यवहारों द्वारा अपने आप को संतुलित रखने की बात भी बताई, श्री सोमेश जैन जी द्वारा टैली प्राइम कोर्स के बारे में प्रारंभ से लेकर अभी तक इसके सॉफ्टवेयर में क्या परिवर्तन आया है और वाणिज्य छात्राओं के लिए करियर ओरिएंटेड होने पर इस कोर्स का क्या लाभ मिल सकता है उन्होंने संपूर्ण जानकारी अत्यंत रोचक तरीके से दी, जिससे छात्राओं को bhi समझने में आसानी हुई है,

व्याख्यान के बीच छात्राओं से questionnaire session भी उन्होंने किया और जो बच्चे सही जवाब दिए उनको उन्होंने पुरस्कृत भी किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ निधि मोनिका शर्मा द्वारा किया गया तथा डॉ राजश्री शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया विभाग की प्राध्यापिका डॉ एंम माधुरी देवी, सुश्री वैशाली साहू का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनी योगदान रहा।