March 7, 2026

पीएम मोदी आज से 15 सितंबर बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों के दौरे पर…

ek9cgtqk_narendra-modi_625x300_24_August_25

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे. 13 सितंबर को वह मिजोरम में बेराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना मिजोरम की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. नेपाल में हुए Gen-Z आंदोलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है. इजरायल ने फिलिस्तीन के साथ टू-स्टेट सॉल्यूशन पर यूएन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

रूस-यूक्रेन के साथ शांति वार्ता स्थगित

रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता स्थगित कर दी गई है. इसे ट्रंप की पिछले 3 साल से ज्यादा समय से दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिश की विफलता माना जा रहा है.

आइजोल भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा

मिजोरम की रेलवे परियोजना राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. लगभग 51 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का निर्माण 8,000 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है.

पीएम मोदी मिजोरम में करेंगे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बेराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे.