छत्तीसगढ़ राज्य एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी 18 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ दृढ़ एकजुटता जाहिर की…
दुर्ग : ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ राज्य एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी 18 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ दृढ़ एकजुटता जाहिर की है। यह हड़ताल नियमितीकरण, वेतन विसंगति, पूर्व घोषित 27 परसेंट वेतन वृद्धि, समान काम समान वेतन सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर की जा रही है ।
ऐक्टू ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों की अनदेखा तथा अपमान करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है । ज्ञातव्य है कि इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर गरीबों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है जिसे भाजपा सरकार अनदेखी करने की कोशिश कर रही है।
ऐक्टू भाजपा सरकार द्वारा 27 कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी व दमन की कड़ी निंदा करता है और कर्मचारियों के आंदोलन को सरकार द्वारा कमजोर करने की कोशिशों पर रोष व्यक्त करता है ।
ऐक्टू भाजपा सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को सलाम करता है।
ऐक्टू छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करता है कि एन एच एम कर्मचारियों की जायज मांगों को तत्काल पूरा किया जाए।27 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को रद्द किया जाए।