March 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में मनाया गया शिक्षक दिवस …

IMG-20250913-WA0031

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में बी.एड.तृतीय सेमेस्टर की छात्राओ द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस तथा शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित द्वारा माँ सरस्वती एवं डॉ.राधाकृष्णन के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।प्राचार्य महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक देश के स्तंभ होते है। वे छात्राओं के भाग्य का मार्गदर्शन और आकार देते है।वे उन्हें बेहतर इंसान बनाना सिखाते है।

उन्होंने एक सुंदर गीत की प्रस्तुति देते हुए गुरु के महत्व को बताया।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने कहा कि गुरु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफल होता है ,तो उसके पीछे उसके गुरु की भूमिका अहम होती है।कार्यक्रम में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षकों का सम्मान किया व शिक्षकों के लिए उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त रूप से काजल सुधाकर व अस्मिता दुबे ने किया ।

आभार प्रदर्शन मिताली भट्टाचार्य द्वारा किया गया।बी. एड.तृतीय सेमेस्टर से भाषण के.अरुणा,सुविचार तृप्ति साहू,गीत एवं श्लोक गुंजिता साहू व वेणुका चेलक द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति सिन्हा,तनु कोसे,पूर्णिमा ठाकुर,विजया सिंग,राधिका,भावना सिंह,दीप्ति,गीतांजली,सुमन,प्रेमलता,दीक्षा,वीणा टंडन,खुशबू मार्कण्डेय,सीमा का विशेष योगदान रहा।साथ ही शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.हेमलता सीदार,डॉ.भावना चौहान,नाज़नींन बेग,काकोली सिंघा,सत्यम मिश्रा,व रोमा टंडन भी उपस्थित रही।