March 7, 2026

आज भिलाई महिला महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई डॉ.अनुपमा श्रीवास्तव एवं नाज़नीन बेग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया…

IMG-20250915-WA0011

दुर्ग: आज भिलाई महिला महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई डॉ.अनुपमा श्रीवास्तव एवं नाज़नीन बेग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस के द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया विभिन्न विभाग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी नाटक का जजमेंट डॉ.रूपम अजीत यादव विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान डॉ. भावना पांडे विभागाध्यक्ष बायोटेक डॉ.प्रतीक्षा पांडे विभागाध्यक्ष बॉटनी ने किया।

 

एनएसएस की छात्रा प्राची ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ अनुपमा श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को उक्त कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया नाटक की प्रथम विजेता कुमकुम वर्मा संस्कृति सिंह खुशी ज्योति नेहा नेहा ठाकुर हिना पूजा निलेश्वरी मीना थी द्वितीय विजेता सुजाता श्रीजा नूपुर भूमिका गंगा राधिका अनीशा और तृतीय विजेता तान्या और ग्रुप को मिला नाटक के बाद बच्चों ने रैली निकाली और समाज को रजत महोत्सव की जानकारी दी।

You may have missed