March 10, 2026

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के सुअवसर पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया…

IMG-20250917-WA0018

आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ कार्यालय सेक्टर 6 में सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना विधिवत पंडित जी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।तत्पश्चात हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के सुअवसर पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया ।सर्वप्रथम पंडित जी के द्वारा मंत्रोच्चार कर “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की, कार्यक्रम में शामिल सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत,संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर हम सभी प्रयासरत है। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ आज नए आयाम स्थापित कर रहा है ।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू उपाध्यक्ष डिल्ली राव,जगजीत सिंह,अनिल गजभिये,रवि चौधरी,ए.वेंकट रमैया,पूरन लाल साहू,भूपेन्द्र बंजारे,अखिलेश उपाध्याय, संतोष जगन्नाथ नाले,राजीव सिंह,सुधाकर वानवे,अनिल बिसेन,अविनाश वेगी,विवेक सिंह,संदीप कुमार पाण्डेय सहित सम्माननीय जन उपस्थित रहे।

📍भिलाई इस्पात मज़दूर संघ कार्यालय सेक्टर 6 भिलाई

#HappyBdayPMModi

#SevaParv

#SevaPakhwada2025 #सेवापखवाड़ा_छत्तीसगढ़

You may have missed