माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर माननीय विधायक श्री रिकेस सेन जी के मार्गदर्शन में भिलाई महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया…
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर माननीय विधायक श्री रिकेस सेन जी के मार्गदर्शन में भिलाई महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा रक्त परीक्षण एवं रक्तदान किया गया।

रक्तदान करने वाली सेविकाओं में प्राची अदिति, तृप्ति, भारती, रोहिणी एवं सुचिता शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने छात्राओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती नाज़िम बेग के नेतृत्व में किया गया।

रक्तदान के उपरांत सेविकाओं को हेलमेट एवं जूस का वितरण भी किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापिकाएं डॉ निधि मोनिका शर्मा सहायक अध्यापक वाणिज्य विभाग, डॉ भावना HOD बायोटेक विभाग, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव L&Aका सराहनी सहयोग रहा।