March 10, 2026

पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई ने ३१वें राज्य स्तरीय एसएनएआई द्विवार्षिक सम्मेलन में एसएनए गतिविधियों में हासिल की जीत व ओव्हरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन की ट्राॅफी…

IMG-20250919-WA0023

पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हाॅस्पिटल सेक्टर, भिलाई की छात्राओं ने रायपुर में आयोजित 31वें राज्य-स्तरीय एसएनएआई द्विवार्षिक सम्मेलन में ‘एसएनए गतिविधियों में उत्कृष्टता’ के लिए ट्रॉफी जीतकर गौरव प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित आयोजन टीएनएआई, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, नवा रायपुर में आयोजित किया गया था, जिसका विषय था “आज सीखें, कल का नेतृत्व करें: एक नर्सिंग छात्र की यात्रा।”

इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने 24 विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उद्घाटन और समापन समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल; कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा मंत्री, गुरु खुशवंत साहेब; डॉ. पी.के. पात्रा, कुलपति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय; डॉ. सी. श्रीनिवास, अध्यक्ष, श्री सत्य साईं संजीवनी अनुसंधान फाउंडेशन, नवा रायपुर; श्रीमती दुर्गावती कुंजम, रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ नर्सेज पंजीकरण परिषद; और डॉ. अभिलेखा बिस्वाल, उपाध्यक्ष (पूर्व क्षेत्र), टीएनएआई, नई दिल्ली सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस आयोजन में पीजी काॅलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धायें जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पीजी काॅलेज ऑफ नर्सिंग से विजेताओं में

प्रथम पुरस्कार:

– गायत्री साहू (१०० मीटर दौड़)

– कोशी (भाला फेंक)

– तनुजा बी., स्नेहा नाग, जयाबती, सुलोचना, युनिता, योगेश्वरी, किरण सलाम, सरिता, प्रभा, निधि, मौली और केशवानी (थ्रो बॉल)

– मोनिका कंवर (ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग)

– जानवी साहू (पेंसिल स्केचिंग)

– नीलाक्षी वर्मा (हिंदी निबंध)

– प्रियंका पाढ़ी, प्रिया सोनवानी और सेजल वर्मा (क्विज़)

– निभिया (मोनो एक्ट)

– नूतन निराला और ग्रुप (एसएनए डायरी)

 

पोस्टर प्रतियोगिता में:

– रुही और प्रिंस (एनाटॉमी और फिज़ियोलॉजी)

– श्रेया प्रकाश और हर्षा (मेडिकल-सर्जिकल)

– माधवी और एन मारिया (पीडियाट्रिक नर्सिंग)

– धनेश्वरी और हिमांशी (समुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग)

– अंशिका और शेरोन (नर्सिंग में इतिहास और रुझान)

 

द्वितीय पुरस्कार:

– रमन उप्पल (पर्सनालिटी कॉन्टेस्ट)

– जी. हरिप्रिया (वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुति)

– रूपाली (रंगोली)

– उमेश्वरी और साक्षी (साइकियाट्रिक नर्सिंग पोस्टर)

 

तृतीय पुरस्कार:

– दानवी ठाकुर, आकांक्षा, स्नेहा, सुमन उसेंडी, जिशा केरकेट्टा, राजेश्वरी, साक्षी के., जेरिन (नृत्य)

– वृषित और जानवी (प्राथमिक उपचार पर पोस्टर)

रहे।

 

प्रथम पुरस्कार विजेता 20 से 22 नवंबर 2025 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के एसएनएआई द्विवार्षिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे l

 

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पूरे पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिवार और भिलाईवासियों के लिए गर्व का क्षण रही। इस अवसर पर भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी व पीजीकाॅन के चेयरमेन विजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता (सचिव), डॉ. प्रो. अभिलेखा बिस्वाल (उपाध्यक्ष, टीएनएआई – पूर्व क्षेत्र) और प्राचार्या, पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई, प्रो. डॉ. श्रीलता पिल्लई, उप-प्राचार्या , पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई

प्रो. डॉ. डेजी अब्राहम, सचिव, सीजी टीएनएआई, प्रो. डॉ. श्रीमिनी पिल्लई (एसएनए सलाहकार) और श्रीमती स्नेहा स्मृति गुहा (एसएनए सलाहकार)और पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई के सभी फैकल्टी मेम्बर्स ने छात्राओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धि की सराहना करते हुए बधाई दी है।

You may have missed