भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के प्राणीशॉस्त्र विभाग में जूलॉजी एसोसिएशन 2025-26 का इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर को किया गया…
भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के प्राणीशॉस्त्र विभाग में जूलॉजी एसोसिएशन 2025-26 का इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर को किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री मौसमी डे, सहायक प्राध्यापिका जूलॉजी विभाग गवर्नमेंट साइंस कॉलेज दुर्गा उपस्थित रही इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन एमएससी की छात्रा कुमारी निकिता एवं अदिति ने किया तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा छात्राओं का उद्बोधन किया गया कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ते हुए जूलॉजी संगठन के इंचार्ज रेणुका यादव ने बतलाया कि इस कमेटी का गठन सर्वप्रथम सन 2000 में हुआ और परंपरा को आगे बढ़ते हुए इसका संचालन आज भी किया जा रहा है ,

इस कमेटी में एमएससी की छात्राओं को मेरिट लिस्ट के आधार पर अध्यक्ष निकिता उपाध्यक्ष खुशबू सचिव कुमारी वंदना एवं लेखपाल कुमारी रिया चौबे रही एवं क्लास रिप्रेजेंटेटिव की नियुक्ति की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का परिचय जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा दिया गया सुश्री मौसमी डे ने अपने व्याख्यान में जंतुओं में पाए जाने वाले विभिन्न अनुकूलन के बारे में बताया एवं छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत का कोई पर्याय नहीं है अंत में कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती गीतांजलि मिश्रा द्वारा दिया गया इस कार्य में डॉ भारती वर्मा डॉ रूपम अजीत यादव डॉ भावना पांडे डॉ राजश्री चंद्राकर डॉ सरिता जोशी डॉ सुकन्या घोष डॉ सरिता मिश्रा डॉ कंचन शाही डॉ बरना मजूमदार एवं सुश्री सलमा मोहम्मद शफी ने अपनी उपस्थित थी।
