March 8, 2026

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के प्रांगण में हेण्ड्रेड हेण्डस सामाजिक संस्था वैशाली भिलाई ,द्वारा अध्यक्ष श्रीमती मंजू बंसल के मार्गदर्शन में नयन दीप विद्या मंदिर के दृष्टि बाधित बच्चों के मध्य हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद दिया…

IMG-20250920-WA0073

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के प्रांगण में हेण्ड्रेड हेण्डस सामाजिक संस्था वैशाली भिलाई ,द्वारा अध्यक्ष श्रीमती मंजू बंसल के मार्गदर्शन में नयन दीप विद्या मंदिर के दृष्टि बाधित बच्चों के मध्य हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद दिया इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के सचिव एस सजीव ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं डायरेक्टर नयनदीप विद्या मंदिर ज्ञानचंद जैन, पी एस बिन्द्रा,

 

सह सचिव सुमन कन्नौजे वरिष्ट सदस्य पी सी लालवानी , ने संस्था की गतिविधियों से ,सामाजिक संस्था की महिलाओं को अवगत कराया और उनके सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।संस्था की ओर से मंजू बंसल नए संस्था की गतिविधियों से ,उपस्थित जनों को अवगत कराया और दृष्टि बाधित बच्चों के साथ ,सांस्कृतिक कार्यक्रम और और मनोरंजन के कार्यक्रमों के साथ आनंद लिया ।आमंत्रित संस्था के सदस्यों के द्वारा नयनदीप विद्या मंदिर के लिए ,एक कंप्यूटर सेट और एक गैस चूल्हा स्कूल के लिए संस्था को भेंट किया सामाजिक संस्था की ओर से आज के आयोजन में श्रीमती मंजू बंसल श्रीमती स्वाति जैन गीतिका डॉ बीना संजीव नीपा अग्रवाल नीता मेहता मधुलिका जैन पार्वती जैन रविन्दरअरोरा रितु चांडक कमल सैनी कांति सैनी आदर्श कौरा,नै आज के आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी सहभागिता दी ।

संस्था की महिलाओं ने दृष्टि बाधित बच्चों के कार्यों को सलाह उनके संगीत का आनंद लिया संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक अच्छे सामाजिक कार्य की प्रशंसा की ।संस्था की ओर से नयनदीप विद्या मंदिर की प्राचार्य,सुश्री श्वेता महोबिया ने स्कूली शिक्षा से संबंधित जानकारी से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया और उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं नयनदीप विद्या मंदिर के डायरेक्टर ज्ञानचंद जैन किया ।

You may have missed