March 12, 2026

जिला युवा कांग्रेस कोंडागांव व जिला एनएसयुआई कोंडागांव द्वारा सयुंक्त रूप से गृहमंत्री का किया पुतला दहन…

IMG-20250922-WA0026

कोंडागांव छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयुआई के आदेशानुसार कोंडागांव युवा के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग के निर्देश पर एनएसयुआई जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम एवं उपाध्यक्ष प्रियांश चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयुआई के द्वारा गृहमंत्री विजय शर्मा का कोंडागांव बस स्टैंड में पुतला दहन किया गया।

*युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम ने बताया-*

भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा

द्वेषपूर्ण भावना के कारण भ्रष्टाचार उजागर करने व वही छत्तीसगढ़ के खेल विभाग के द्वारा भारी धांधली कर हामरे बस्तर के भोले – भाले आदिवासी का हक मारते हुये करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है जिसे उजागर करने पहुँचे हामरे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला

जी को भाजपा सरकार और उनकी पुलिस के झूठी FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के द्वारा गृहमंत्री विजय शर्मा का आज पुतला दहन किया गया।

*वही एनएसयुआई जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी ने ने कहाँ* – छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा फर्जी संस्थानो को संरक्षण देकर छात्रों से लाखों की अवैध वसूली कर रही है तथा नकली डिग्री बेचने व बनाने वालों का खुलासा करने पर हामरे एनएसयुआई रायपुर के जिला अध्यक्ष भाई प्रशांत गोस्वामी पर भाजपा सरकार और उनकी पुलिस ने झूठा मामला दर्ज कर FIR की है उसके विरोध आज हम जिला मुख्यालय कोंडागांव के बस स्टैंड में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथियों के संयुक्त रूप से गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से – संजय मरकाम विधानसभा अध्यक्ष केशकाल, पप्पू मंडावी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष,प्रियांश चौहान विधानसभा उपाध्यक्ष कोण्डागांव कल्पेश दीवान विधानसभा महासचिव कोण्डागांव, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, बाबा खान, प्रवीण मरकाम,दिनेश नेताम देवलाल नेताम, राकेश मंडावी ,आदित्य राय, प्रथम, लकी, भापदीप, रवीन्द्र, कृतन, सहन नमाज खान , ऋषभ गोस्वामी, शिवा, समीर, मुनूफ खान, खिलेश, प्रसंजीत चौरे, उमेश, बलराम, कोनाल, दिशांत, तौसीफ, एवं युवा कांग्रेस एनएसयुआई के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

You may have missed