NH-30 किनारे जंगल में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, शराबियों पर ₹10,000 जुर्माना लगाने का निर्णय..
केशकाल- गुलबापारा/ ग्राम पंचायत गुलबापारा और बंधापारा के युवाओं व युवतियों के संयुक्त प्रयास से NH-30 मार्ग के किनारे कांदा-कोड़ों जंगल क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जंगल में शराबियों द्वारा फेंकी गई खाली शराब की बोतलें, पानी की बोतलें, डिस्पोजल सामग्री, पॉलिथीन इत्यादि को एकत्र कर साफ-सफाई की गई।
इस अभियान के दौरान ग्रामीणों ने यह ठोस निर्णय लिया कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में शराब पीते पाया गया, तो उस पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह दंड ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।
इस पुनीत कार्य में पूर्व जनपद सदस्य नरेश नेताम, दिनेश शोरी, बीजू नेताम, महेंद्र नेताम, बबलू कोड़ों, सुर्या शोरी, कृष्ण नेताम, ईश्वर, राधे नेताम, संजय, विजय, सुरेश, जयराम, संध्या, राधा, करिश्मा, पिंकी, उर्मिला, बंसता, आशिका, सुनीता सहित बड़ी संख्या में ग्राम के युवा-युवतियां उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों का कहना है कि यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जंगल क्षेत्र को नशामुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेगा