March 9, 2026

सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत स्वयं सेवकों ने किया सफाई एवं पौधा रोपण…

IMG-20250922-WA0036

कोंडागांव छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत देश में स्वच्छता ही सेवा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 20.9.2025 को जिला कोण्डागांव शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर में कार्यक्रम अधिकारी रासेयो श्री एम.आर. नेताम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, रेड क्रॉस,स्काउट गाइड,विद्यालयीन छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक स्टाफ ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालय परिसर में साफ सफाई एवं पौधारोपण किया गया और कार्य योजना तैयार कर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डी.एस.ध्रुव, एम.आर.नेताम, श्रीमती विद्या शार्दूल,श्रीमती सिम्पल मण्डावी,नन्दा यादव ,श्रीमती रश्मि ठावरे आदि कर्मचारी अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता संबंधी विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।जीवन में स्वच्छ शरीर, स्वच्छ मन, स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ समाज का विकास तभी संभव है जब ब्यक्तियों में जागरूकता का होना अनिवार्य व महत्वपूर्ण है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुश्री अर्पिता श्रीवास्तव, दिनेश यादव, पुरुषोत्तम ठाकुर, अनिता कोर्राम,तुलाराम साहू ,आकाश देवांगन, रश्मि अग्रवाल, लक्ष्मी राठौर, मालोविका चटर्जी ,कीर्ति नेताम, सविता प्रधान और छात्र छात्राओं में युवराज नेताम, संध्या पटेल, मोहित पटेल, नेहा नेताम, रोशनी देवांगन, सुमन कोर्राम,सरस्वती कोर्राम, कुणाल ठाकुर, खेमेश्वरी नेताम, बबलू कोर्राम ,गजेंद्र नेताम, हेमलता पोयाम, नंदिनी नेताम, संतोषी नेताम, देविका पोयाम, बबली कोर्राम आदि सम्मिलित रहे।

You may have missed