March 8, 2026

प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्त पूर्णतः निशुल्क…

Untitled_c4afe7

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक देशभर में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। मोदी जी जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया है, है, विदेशों में भारत का नाम गौरवान्वित किया है और राष्ट्र की सुरक्षा एवं विकास में अद्वितीय योगदान दिया है, उनके सम्मान और समर्पण को ध्यान में रखते हुए आशीर्वाद ब्लड बैंक, भिलाई ने एक विशेष निर्णय लिया है।

– 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आशीर्वाद ब्लड बैंक, भिलाई से रक्त प्राप्त करने वाले सभी जरूरतमंदों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित रक्त जाँच शुल्क ₹1550 (HIV, HCV, HBsAg, VDRL एवं Malaria) पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

– – रक्तदाता स्वयं या उनके परिजन द्वारा रक्तदान करने पर जरूरतमंद को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।

हमें विश्वास है कि यह पहल जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान करेगी और समाज में सेवा तथा सहयोग की भावना को और मजबूत करेगी।आपसे विनम्र निवेदन है कि इस जानकारी को अपने संस्थान/अस्पताल/संगठन में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएँ ताकि अधिकतम लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।

आपके निरंतर सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा के साथ। विकास जायसवाल

आशीर्वाद ब्लड बैंक, भिलाई

Emailaashirwadbloodbank@

gmail.com

मोबाइल न.96917-33333,

96917-44444

You may have missed