स्वच्छता मित्रों के लिए सेहत पहले पायदान पर – मोनिका
- कार्यालय में शिविर का आयोजन
रिसाली: रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था जिनके कंधो पर है उनका स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। सेहत को पहले पायदान पर रखना चाहिए। मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता मित्रों के लिए निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया।

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सभागार में उपस्थित स्वच्छता मित्रों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। यही वजह है कि पहले अलग-अलग योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कार्य स्थल में उपयोग में आए जाने वाले सुरक्षा कवच और एहितियात किस तरह बरतना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के अमित चंद्राकर, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, पी.आई.यू. विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।

सौ से अधिक का स्वास्थ्य परीक्षण
नगर पालिक निगम के शिविर में 110 स्वच्छता मित्रों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वही 5 लागों को राशन कार्ड, 15 को प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना के तहत 07 को आवेदन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा एक का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
सुरक्षा ही बचाव
पी.आई.यू. विजय कश्यप ने स्वच्छता मित्रों को जानकारी दी कि गीले स्थान और घनी झाड़ियों के बीच कार्य करते समय लाॅग बूट का उपयोग करे। कचरा कलेक्शन के दौरान हाथों पर दस्ताना अवश्य लगाए। कार्य के दौरान मास्क का उपयोंग अनिवार्य रूप से करे। झाड़ू करते और कचरा छटाई के समय शरीर को ढकने एप्रान अनिवार्य रूप से पहने।
————————————————————