March 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में विज़न 2047 कार्यक्रम का भव्य समापन…

IMG-20250923-WA0017

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई, छत्तीसगढ़ में हायर एजुकेशन द्वारा विज़न 2047 कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रिकेश सेन, विधायक वैसाली नगर, भिलाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ। वहीं, IQAC प्रभारी डॉ. भावना पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उप प्राचार्या डॉ. आशा रानी दास भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें ग्रुप डिस्कशन, नुक्कड़ नाटक, क्विज़ प्रतियोगिता और अलुमनी मीट शामिल थे, तथा आज मुख्य अतिथी द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भाविका मिश्रा, सहायक प्राध्यापक (बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी) ने किया। विभिन्न विभागों के शिक्षकगण और कॉमर्स कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक डॉ. संतोष राय भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री रिकेश सेन जी ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ विज़न 2047 पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की ओर बढ़ना है, जिसमें शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को सिर्फ दूसरे राज्यों के मुकाबले सुरक्षित राज्य तक ही नहीं सोचना चाहिए, बल्कि सुरक्षा, विकास और समृद्धि के सभी पहलुओं पर और अधिक गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। उनके विचारों ने छात्रों और उपस्थित अतिथियों को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि मोनिका शर्मा, सहायक प्राध्यापक (कॉमर्स) ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वालों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

You may have missed