March 8, 2026

गणित विभाग द्वारा “सिग्मा” एसोसिएशन इनॉग्रेशन और अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन …

IMG-20250924-WA0026

भिलाई महिला महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा दिनाक 24 सितंबर 2025 को “सिग्मा” एसोसिएशन का इनॉग्रेशन और अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राकेश तिवारी सर जो गवर्नमेंट वी वाय टी पी जी स्वशासी कॉलेज, दुर्ग में प्रोफेसर रहे ।

इस कार्यक्रम में हमारी महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पी सी क्लॉडियस, उप प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष डॉ आशा रानी दास एवम आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉ भावना पांडेय भी उपस्थित हुई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओ को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए अपने अनुभव गणित विषय के प्रति व्यक्त किए। साथ ही सभी छात्राओ की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आशा रानी दास ने डॉ राकेश तिवारी सर के कार्यों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम में सिग्मा एसोसिएशन के मेंबर्स जिसकी प्रेसिडेंट कु मुस्कान ख़ान ( एम एस सी तृतीय सेमेस्टर ) तथा अन्य चयनित सदस्यों की घोषणा प्राचार्या द्वारा बैच लगाकर किया गया।

इस कार्यकम के मुख्य अतिथि डॉ राकेश तिवारी ने “टोपोलॉजी” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। जिसमे उन्होंने टोपोलोगी विषय को वास्तविक जीवन के उदाहरण से जोड़ते हुए छात्राओं को इसकी महत्त्वता को समझाया साथ ही इस विषय की उपयोगिता NET एग्जाम में किस प्रकार की जाती है, उस पर प्रकाश डाला ।

 

इस कार्यक्रम का संचालन एम एस सी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओ कु सिफ़त नूरी एवम कु प्रांजलि वर्मा के द्वारा किया गया। साथ ही धन्यवाद ज्ञापन एम एस सी की छात्रा कु. मुस्कान ख़ान द्वारा किया गया।

You may have missed