सेवा पखवाड़ा 2025 के दौरान सम्बलपुर में मनाया गया एन.एस.एस. स्थापना दिवस…
भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय बस्तर के निर्देशानुसार रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही देश में रजत जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास से मनाया गया*
![]()

कोंडागांव जिला कोण्डागांव शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मन्नाराम नेताम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक स्टाफ ने रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि फूलचंद बघेल, विशिष्ट अतिथि केवलराम पटेल, अध्यक्षता सुश्री अर्पिता श्रीवास्तव की उपस्थिति में सर्वप्रथम एन.एस.एस. झण्डा फहराया गया उसके बाद सभा आयोजित कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मन्नाराम नेताम ने एन.एस.एस.गतिविधियों का परिचय संबोधन पश्चात सुश्री अर्पिता श्रीवास्तव, विद्या शार्दूल, दिनेश यादव, पुरुषोत्तम ठाकुर एवं फूलचंद बघेल मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया जिसमें स्वयं सेवकों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ समाज सेवा और समाज सेवा के साथ शिक्षा पर जोर देते हुए ईमानदारी,अनुशासन,नियमित उपस्थिति, स्कूल व स्कूल परिसर में साफ सफाई, स्वप्रेरणा , स्वप्रयत्न , सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर सहभागिता, जागरूकता एवं रोपित पौधों की सुरक्षा में सहयोग को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन और सुझाव उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। जीवन में स्वच्छ शरीर, स्वच्छ मन, स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ समाज का विकास तभी संभव है जब ब्यक्तियों में जागरूकता का होना अनिवार्य व महत्वपूर्ण है इस अवसर पर प्रमुख रूप से रश्मि ठावरे,नन्दा यादव,अनिता कोर्राम, रश्मि अग्रवाल, लक्ष्मी राठौर, सिम्पल मण्डावी,आकाश देवांगन , तुलाराम साहू,मालोविका चटर्जी ,कीर्ति नेताम, सविता प्रधान और छात्र छात्राओं में युवराज नेताम, संध्या पटेल, मोहित पटेल, नेहा नेताम, रोशनी देवांगन, सुमन कोर्राम,सरस्वती कोर्राम, कुणाल ठाकुर, खेमेश्वरी नेताम, बबलू कोर्राम ,गजेंद्र नेताम,राधे पोयाम,सागर कोर्राम ,हेमलता पोयाम, नंदिनी नेताम, संतोषी नेताम, देविका पोयाम, बबली कोर्राम आदि सम्मिलित रहे।