भिलाई महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए नवरात्रि पर्व के उपलक्ष में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया…
भिलाई महिला महाविद्यालय में आज दिनांक 25/ 9 /25 को छात्राओं के लिए नवरात्रि पर्व के उपलक्ष में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता मनीष पांडे (भूतपूर्व उच्च शिक्षा मंत्री , vidhansabha adhyaksh श्री प्रेम प्रकाश पांडे जी की बहू, एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष पांडे जी की पत्नी) उपस्थित थी जो की CMA एवं कारपोरेट सेक्टर में कार्य करने का अनुभव रखती है महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों को एवं 300 छात्राएं गरबा उत्सव में उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं मां दुर्गा की पूजा कर किया गया ,

तत्पश्चात श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा समस्त छात्राओं को एवं प्राध्यापिकाओं को नवदुर्गा पक्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिवर्ष महाविद्यालय में होने वाले गरबा कार्यक्रम के बारे में बताया तथा छात्राओं को उत्सव का आनंद लेने की बात कह कर समस्त छात्राओं को शुभकामनाएं दी तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती विनीता मनीष पांडे ने समस्त छात्राओं एवं महाविद्यालय की प्रत्येक कर्मचारी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने वक्तव्य को प्रारंभ किया, छात्राओं को आगे बढ़ने एवं प्रत्येक परिस्थिति में आनंद लेने की बात कही ,

बड़ों का सम्मान करना अपनी शिक्षाको का सम्मान करना तथा अपने भविष्य को सुरक्षित रखने की बात कही । तत्पश्चा महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा पूरे महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रतिक चिन्ह उनको भेंट किया गया, मुख्य अतिथि के साथ प्राचार्य ,समस्त प्राध्यापिकाएं तथा छात्राओं द्वारा गारबा कर गरबा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ,

समस्त कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि मोनिका शर्मा द्वारा एवं सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य डॉ सरिता जोशी डॉ सबीहा नाज, डॉ अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती गीतांजलि मिश्रा द्वारा किया गया।
