March 7, 2026

चर्चा में रजत बेदी की बेटी, हो रही करीना से तुलना…

27_09_2025-rajat_bedi_daughter_comparison_with_kareena_kapoor_24061715

एक्टर रजत बेदी ने आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक किया है. पूरे परिवार के साथ रजत, स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. पर फैन्स की नजरें इनकी बेटी पर टिक गईं. उन्होंने देखकर कहा कि रजत की बेटी एकदम करीना कपूर लगती हैं. इसपर रजत ने रिएक्ट किया है.

नेटफ्लिक्स शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से रजत बेदी ने सालों बाद कमबैक किया है. जरज सक्सेना का किरदार अदा करते ये दिखाई दिए हैं. सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रजत अपने पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुए थे. लेकिन स्पॉटलाइट इनकी बेटी ले गईं. सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है कि वेरा बेदी एकदम करीना कपूर की तरह दिखती हैं.

रजत ने अपनाया है कि अचानक से बेटी का इस तरह लाइमलाइट में आना परिवार के लिए नया अनुभव है. वेरा बहुत ही सिम्पल हैं. लेकिन जिस तरह से फैन्स वेरा की सराहना कर रहे हैं वो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. एक फैन ने लिखा है कि करीना से ज्यादा सुंदर वेरा की नीली आंखें हैं. एक और फैन ने लिखा कि दोनों ही बच्चे बहुत सुंदर हैं.

स्पॉटलाइट में रजत की बेटी वेरा

रजत ने कहा- मेरा पूरा परिवार स्पॉटलाइट में आया. केवल अकेला मैं नहीं. मेरे बच्चे एक्सपोजर देख रहे हैं, क्योंकि मैं शो का हिस्सा बना हूं. वो वायरल हो रहे हैं और ये सबकुछ देखना क्रेजी है. हिन्दुस्तान टाइम्स संग बातचीत में रजत ने करीना संग वेरा की तुलना पर कहा- वो खुश है ये सब देखकर. क्योंकि ये अटेंशन उसको सिर्फ इंडिया से ही नहीं मिल रही है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर मिल रही है. अमेरिका, कनाडा, लंदन, दुबई हर जगह से लोग उसको कॉल कर रहे हैं. वो इतनी सिम्पल है, उसने कभी इतना एक्सपोजर नहीं देखा.