हेरिटेज हॉस्पिटल के पास ट्रेक्टर ट्राली से अवैध रूप से कचरा मलबा डालने गन्दगी फैलाया जाना पाकर सम्बंधित नागरिक निजाम खान पर 2 हजार रूपये ई जुर्माना किया…
रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव और श्री बारोन बंजारे और स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत हेरिटेज हॉस्पिटल के पास ट्रेक्टर ट्राली से कचरा मलबा डालकर गन्दगी फैलाया जाना पाकर सम्बंधित नागरिक निजाम खान पर तत्काल स्थल पर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए जोन कमिश्नर के निर्देश पर 2000 रूपये का ई जुर्माना किया गया.
