March 10, 2026

युवा कांग्रेस ने बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी मे कार्यरत मजदूरों को समर्थन दिया ।

IMG-20251006-WA0027

 “शोषण बंद करो – मजदूरों को हक दो!” 
“200 रुपए में 12 घंटे की गुलामी – नहीं चलेगी, नहीं चलेगी!” के नारे लगे

आरंग/ बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारी का फूटा गुस्सा किया सड़क पर धरना-प्रदर्शन!
आरंग स्थित बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी एक बार फिर प्रदर्शन और विवादों के चलते सुर्खियों में है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कंपनी “उद्योग” की आड़ में गरीब मजदूरों और महिलाओं का खुला शोषण कर रही है।

आज कंपनी के भीतर काम करने वाले सैकड़ों मजदूर और महिला कर्मचारी सड़क पर उतर आए और वेतन वृद्धि, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं का दर्द – “200 रुपए में 12 घंटे की गुलामी”
महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे पुरुषों जैसा कठिन काम कराया जा रहा है लेकिन सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे।
12 घंटे पसीना बहाने के बाद भी उन्हें मात्र 200 रुपए मजदूरी दी जाती है। इतना ही नहीं, फैक्ट्री परिसर में खाने-पीने और बैठने की कोई व्यवस्था तक नहीं है।
हादसे और इलाज की लापरवाही
फैक्ट्री में अब तक कई मजदूर हादसों का शिकार हो चुके हैं। लेकिन न तो उनका उचित इलाज कराया गया और न ही परिवारों को मुआवजा दिया गया। कर्मचारियों का कहना है –
“हम मजदूर हैं,हमे इंसान नहीं समझे जाते।”
वेतन घोटाला – अधिकारियों की मिलीभगत
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वेतन पर्ची अधिकारियों द्वारा पेंसिल से भरी जाती है और उन्हें सिर्फ 200 रुपए प्रतिदिन थमा दिया जाता है। वहीं कंपनी रिकॉर्ड में अधिक वेतन दिखाकर अधिकारी आपस में घोटाला कर मोटी कमाई कर रहे हैं। गरीब मजदूरों का हक खुलेआम छीना जा रहा है।

महिला कर्मचारियों का आरोप – “गालियां देकर किया जाता है अपमान”
महिला कर्मचारियों ने यह भी खुलासा किया कि कंपनी के कुछ अधिकारी न केवल बदतमीजी करते हैं बल्कि उन्हें गंदी-गंदी गालियां देकर अपमानित करते हैं।
—अब उठे सवाल – कब मिलेगा न्याय?
गांव-गांव से आने वाले मजदूरों की मेहनत पर चल रही यह कंपनी आज शोषण और अन्याय की फैक्ट्री बन चुकी है। सवाल यह है कि कब तक यह कंपनी गरीब कर्मचारियों का खून-पसीना चूसती रहेगी और कब उन्हें न्याय मिलेगा?

युवा कांग्रेस का समर्थन
माननीय डॉ. शिव डहरिया जी के मार्गदर्शन मे युवा कांग्रेस ने
कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने आज रायपुर जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री सजल चंद्राकर एवं आरग नगर पालिका युवा पार्षद श्री ईश्वर पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की जायज़ मांगों का पुरज़ोर समर्थन किया और प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

You may have missed