महिला से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मामला दर्ज…
नगरी ।जिले के बोरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे की है, जब महिला के घर में आपत्तिजनक व्यवहार की घटना घटी। शिकायतकर्ता महिला ने थाना बोरई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने गलत नीयत से उसके घर में घुसकर छेड़खानी की कोशिश की।
महिला की लिखित रिपोर्ट पर थाना बोरई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74 (अशोभनीय आचरण/छेड़खानी) और धारा 331(2) (मानसिक या भावनात्मक उत्पीड़न) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
बोराई थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।