नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने विगत एक सप्ताह में शासकीय सम्पति का विरूपण जोन 3 क्षेत्र में किये जाने पर सम्बंधित 7 भिन्न संस्थानों को नोटिस देकर कुल 26000 रूपये जुर्माना वसूला…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर अभियान चलाकर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में विगत एक सप्ताह अभियान चलाकर नगर निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय सम्पति पर अपना अवैध प्रचार विज्ञापन चस्पा कर शासकीय सम्पति का विरुपण किये जाने पर सम्बंधित भिन्न 7 संस्थानों झाबक कार्ड्स, आनंदी अनंता रेसीडेंसी, बेस्ट अर्थोपेंडिक हॉस्पिटल, रिवाज, सयाजी होटल, सूत्र, बेबीलान इंटरनेशनल के सम्बंधित संचालकों से कुल 26000 रूपये का जुर्माना उन्हें नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत नोटिस जारी करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही की है.