अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आज…
आज करवा चौथ का पावन व्रत देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस वर्ष व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं।
Karwa Chauth 2025 Wishes, Vrat Start Time, Fast Rules Live: आज करवा चौथ का पावन व्रत देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस वर्ष व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं –
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
06:45 AM, 10-Oct-2025
Karwa Chauth 2025 Rahu Kaal Time: करवा चौथ पर राहु काल
राहुकाल: प्रातः 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12:30 तक
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर लगभग 1 घंटा 27 मिनट तक रहेगा राहुकाल, जानें कथा सुनने का मुहूर्त
06:37 AM, 10-Oct-2025
Karwa Chauth Shubh Yog: करवा चौथ शुभ योग 2025
कृतिका नक्षत्र: सायं 5 बजकर 31 मिनट तक
सिद्ध योग: सायं 5 बजकर 41 मिनट तक
इसके बाद व्यतीपात योग प्रारंभ होगा।
चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।
06:25 AM, 10-Oct-2025
Karwa Chauth 2025 Date: करवा चौथ 2025 तिथि
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्तूबर, रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से
चतुर्थी तिथि समापन: 10 अक्तूबर, सायं 07 बजकर 38 मिनट पर
उदयातिथि के अनुसार 10 अक्तूबर यानी की आज करवा चौथ का व्रत मान्य होगा।
Karwa Chauth 2025 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri LIVE:आज देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को पारंपरिक सोलह श्रृंगार के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत आज, जानिए किस समय होगी पूजा और कब निकलेगा चांद
इस वर्ष करवा चौथ और भी खास बन गया है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिन्हें व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में पूजन का सही तरीका, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, व्रत कथा और पूजन सामग्री की जानकारी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है। आइए जानें इस शुभ अवसर से जुड़ी जरूरी बातें।