March 7, 2026

गतका खेल वीरता व साहस का पर्याय है : महापौर नीरज

IMG-20251011-WA0035
  •  गतका धर्म की सेवा व आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए बेहद जरूरी

भिलाई। सेक्टर 6 स्थित गुरूनानक स्कूल प्रांगण में नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया 13वीं नेशनल गतका चैम्पीयनशिप का तीन दिवसीय आयोजन न्यूज गतका स्पोटस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सौजन्य से गतका चैम्पीयनशिप के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर नीरज पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सेक्टर 6 के पार्षद व एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर, नेशनल गतका एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरजित सिंग गरेवाल, छत्तीसगढ़ सिंख पंचायत के चैयरमैन जसबील सिंह चहल, महासचिव गुरूनाम सिंह, कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत सिंह छोटू भैय्या, समाजसेवी व ट्रंांसपोर्टर मलकीत सिंह लल्लू, जसवंत सिंह बालसा, बलदेव सिंह, सहित अनेक सिंख समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इंद्रजीत ने आए अतिथियों का प्रतीक चिंन्ह देकर सम्मान बढ़ाया। महापौर नीरज पाल ने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई में 12 राज्यों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी भिलाई की धरती में गतका का प्रदर्शन कर रहे है। गतका खेल पारंपरिक सिंख समाज का खेल है। कौशल दिखाने वाला खेल है। धर्म की सेवा एवं प्रशिक्षण आत्मरक्षा का प्रशिक्षण इस खेल में महत्वपूर्ण है। गुरूओं के इतिहास के समय से गतका खेल जुड़ा रहा है। गतका खेल वीरता एवं साहस का पर्याय है।

मैं एसोसिएशन से जुड़े इंद्रजीत व उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं और जो लोग भी खिलाड़ी यहां खेलने आए है वह भी मेडल जीत कर जाए ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

You may have missed