March 7, 2026

दिनांक 22/10/25 को होने वाली शिक्षा विभाग का विभागीय समीक्षा बैठक स्थगित किये जाने संध का आग्रह…

IMG-20251023-WA0003

दुर्ग : संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग-दुर्ग द्वारा दिनांक 22/10/2025 दिन बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक दोपहर 12.00 बजे से स्थानीय कार्यालय दुर्ग के मंथन हाल में आयोजित किया गया है। जिसमें लंबित पेंशन प्रकरणों, न्यायालयीन प्रकरणों पर चर्चा, रिक्त पदों की जानकारी विषयक चर्चा, परीक्षा की तैयारी संबंधी चर्चा , जाति निवासी प्रमाण पत्र सबंधी, सेवा पुस्तिका संधारण संबंधी अनेक विषयों पर चर्चा की जानी है।

*हिन्दू पंचाग अनुसार दिनांक 22/10/2025 दिन-बुधवार को हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योैहार गोवर्धन पूजा है, यह पर्व धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे हिन्दू समाज की आस्था से जुड़ा है तथा गोवर्धन पूजा पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है एवं कर्मचारी/अधिकारी त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम तथा अन्यत्र निवास स्थान में जाते है। उक्त तिथी में समीक्षा बैठक आयोजित किये जाने से आने जाने में परेशानी होगी अतएव दिनांक 22/10/2025 दिन-बुधवार को आयोजित होने वाली विभागीय समीक्षा बैठक को स्थगित कर दूसरी तिथी में विभागीय समीक्षा बैठक आयोंजित किये जाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग-दुर्ग को पत्र प्रेषित किया है।*

 

You may have missed