स्व.बी.कांता राव(चिन्ना) की स्मृति में सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय में दो दिवसीय पीआरओ साफ्ट बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आयोजन…
- भाजयुमों नेता मनीष पांडेय, रणजी क्रिकेट प्लेयर राजगोपालन,बीएमएस नेता विष्णु एवं स्कूल के प्राचार्य विजय पवार होंगे शामिल
भिलाई। सेक्टर-2स्थित भिलाई विद्यालय खेल मैदान में 25 व 26 अक्टूबर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट स्व. बी.कांता राव(चिन्ना) की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलने वाले इस क्रिकेट खेल में 36 प्लेयर इस क्रिकेट खेल को खेलेंगे। 160 ओवर का मैच में खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार पीआरओ साफ्ट बाल से इस खेल को खेला जाएगा। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला किंग्स क्लब के 50 प्लेयर का ऑक्शन हुआ है। जिसमें दो टीमें बनाई गई है। बोंगस ब्रदर्स एवं किंग्स इलेवन के बीच ब्रदर कप का आयोजन होने जा रहा है।
इसमें विनर, रनर अप,बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट पार्टनरशिप और सभी खिलाड़ी को आकर्षण ईनाम के साथ मोमिंटो दिया जाएगा। 25 अक्टूबर के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमों नेता मनीष पांडेय, सेक्टर-2 विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंग पवार, रणजी क्रिकेट खिलाड़ी राजगोपालन एवं बीएमएस नेता विष्णु चंद्राकर इसमें शामिल होंगे। उक्त क्रिकेट के आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिस मैदान में यह क्रिकेट दो दिवसीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। उसे पूर्ण रुप से तैयार कर लिया गया है। क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट को देखने जरुर पहुंचे। उक्त जानकारी समाजसेवी क्रिकेटर वेटरेन क्रिकेट दुर्ग जिला सेकेट्ररी बी. सुग्रीव ने दी।
००००००
