नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका स्पोर्ट्स ऐसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव एवं (एनजीएआई) सेंट्रल जोनल बोर्ड के मुख्य प्रभारी जसवन्त सिंघ खालसा को नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
वर्ल्ड गतका फेडरेशनएन एवं एशियन गतका फैडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका स्पोर्ट्स ऐसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव एवं (एनजीएआई) सेंट्रल जोनल बोर्ड के मुख्य प्रभारी जसवन्त सिंघ खालसा को नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के दायित्वों के अलावा मान्यता प्राप्त संबंधित राज्य गतका संघों के साथ विभिन्न राज्य/जिला स्तर के टूर्नामेंट, आयोजन, आयोजन की योजना, पर्यवेक्षण और आयोजन के लिए समन्वय करेंगे।
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी और तकनीकी के लिए प्रशिक्षण/कोचिंग शिविर और इसके अलावा गतका प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और परिचय देने का अधिकार होगा। राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गतका खेल के अलावा वार्षिक रूप से भाग लेंगे। जसवन्त सिंघ खालसा ने बताया कि हाल ही भिलाई में गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व, मलकीत सिंह लल्लू और जसवन्त सिंह खालसा के कुशल संचालन में 13 वीं नेशनल गतका चैम्पियनशिप चैम्पियनशिप के सफल समापन समारोह के दौरान गतके के संबंध में अहम चर्चा हुई थी। मार्शल आर्ट गतका के प्रचार के लिए सामाजिक सेवाओं, प्रतिबद्धता और गहरी रुचि की सराहना करते हुए इसकी औपचारिक घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई थी और अधिकारिक रुप से नियुक्ति पत्र सौंपा। ये जिम्मेदारी मिलना न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भिलाई के छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है हम अपनी टीम के साथ मिल छत्तीसगढ़ और मध्य जोन के साथ पूरे देश में गतके के विकास और प्रचार के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस संबंध में गतके के जानकार लोगों को बड़ी जिम्मेदारियाँ दी जायेंगी और योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। सबकी राय से नये सत्र की योजनाओं पर कार्यक्रम तय किए जाएंगे। संयुक्त सचिव बनने पर गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, मलकीस सिंह लल्लू, सिक्ख पंचायत के चैयरमैन जसबीर सिंह चहल, वाइस चेयरमैन पलविंदर सिंघ रंधीर, महासचिव गुरनाम सिंह, बलदेव सिंघ, विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल, कांग्रेस महामंत्री हरीश सिंह, रोहित पटेल, सिक्ख फोरम के अध्यक्ष सुच्चा सिंह रंधावा, रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह थिंद, परविंदर सिंह ग्रेवाल, श्रीमति कल्पना स्वामी,रामदास सिंह, अमन सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। जसवन्त सिंघ खालसा ने (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल जी का छत्तीसगढ़ के गतका खिलाड़ियों और सभी खेल प्रेमियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
