March 6, 2026

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने ग्राम खोखरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…

IMG-20251027-WA0046

गत दिवस ग्राम खोखरा में छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रभारी मंत्री मद् से 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर, श्रीफल तोड़कर, वैदिक मंत्रो के साथ इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि छ.ग. प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलने वाली यह राज्य की सरकार गांव, गरीब व किसानों की सरकार है। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि विकास को हम समाज के अंतिम छोर तक ले जा रहे है, सभी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में हमारी सरकार कृत संकल्पित है। ग्राम खोखरा पहुंचने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का ग्रामवासियों ने पुष्पगुच्छ व पुष्पहार से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विवेका गोपाल, ग्राम के सरपंच श्रीमती दुर्गा अजय राठौर, उपसरपंच राजेश कुमार राठौर, पंचगण प्रवीण राठौर, श्रीमती आरती राठौर, रामकुमार बरेठ, श्रीमती सीता सारथी, श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती ज्योति राठौर, श्रीमती प्रेमलता देवांगन, श्रीमती धनलक्ष्मी देवांगन, श्रीमती मंजू थवाईत, श्रीमती प्रमिला बाई, श्रीमती दिपिका राठौर, रामबनवास धीवर, मनोज कुमार राठौर, रामकृष्ण सूर्यवंशी, कुंती सूर्यवंशी, अनिल कुमार, श्रीमती शकंुतला बाई सूर्यवंशी, श्रीमती मंजूलता खरे, महराज अभिषेक, भीम राठौर, जगदीश राठौर, राजेश राठौर, सुमेर राठौर, विकास श्रीवास, पिंटू बरेठ, निक्कू राठौर, कन्हैया बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।