March 9, 2026

दिनांक 30.10.2025 को ओए-बीएसपी द्वारा सितम्बर एवं अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन…

Screenshot_20251027_172247 (1)

बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सितम्बर एवं अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 30.10.2025 को सायं 7.00 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी के नवनिर्वाचित महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि सितम्बर माह में आफिसर्स एसोसिएशन में कार्यकारिणी समिति के चुनाव होने के कारण सितम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका इस हेतु दिनांक 30.10.2025 को आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए सितम्बर एवं अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें से जनवरी से अगस्त 2025 तक के कुल 107 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं इस माह कुल 21 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सितम्बर माह सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-

डॉ. रविन्द्रनाथ एम, ईडी (एम एंड एचएस), डॉ सौरव मुखर्जी, सीएमओ (एम एंड एचएस), श्री समीर रायचौधरी, जीएम (सीओसीसीडी), श्री दिनेश कुमार, जीएम (टीएसडी), श्री सनजो कुमार, डीजीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री राजकुमार नायर, एजीएम (ईआरएस), श्री अशोक कुमार गुप्ता, एजीएम (ईटीएल), श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा, एजीएम (टेलीकाम), श्री विजय कुमार नगपुरे, एजीएम (एम एंड एचएस), श्री प्रहलाद स्वरूप वर्मा, असिस्टेंट मैनेजर (एसएमएस-2)।

अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-

श्री मनमोहन, जीएम (ओएचपी), श्री कैलाश मल्होत्रा, जीएम इंचार्ज (माइंस एचक्यू), श्री मुकुल जगदेव, डीजीएम (ईडीडी), श्री शरद निगम, एजीएम (एल एंड ए), श्री शिवराम सिंह रघुवंशी, एजीएम (राजहरा), श्री नरेन्द्र इंग्ले, एजीएम (एचआर), श्री अजय कौशल, एजीएम (एसईडी), श्री प्रशांत कुमार जैन, एजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री गिरिन्द्र मोहन, सीनियर मैनेजर (एमडब्ल्यूआरएम), श्री प्रदीप कुमार, डिप्टी मैनेजर (सीईडी), श्री वेंका जर्नादन राव, असिस्टेंट मैनेजर (एसईडी)।

ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।

You may have missed