March 9, 2026

डॉ.खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 में एड्स जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ…

IMG-20251103-WA0046

डॉक्टर खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 में रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में *एड्स जागरूकता* पर कार्यक्रम संपन्न हुआ l यह कार्यक्रम आदरणीय प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन के मार्गदर्शन व निर्देशन में संपन्न की गई l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं के साथ महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं की भी उपस्थिति रही l इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार देवांगन, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र व आभार श्रीमति योगिता ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र ने किया l कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई, जिनमें निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l साथ ही एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई l विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ नकद राशि भी दी गई l निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर योगिता बार्ले बीए तृतीय सेमेस्टर , द्वितीय धनेश्वरी बी एस सी तृतीय वर्ष की रही , साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानसी साहू एम ए इतिहास तृतीय सेमेस्टर एवं द्वितीय सौम्या कुशवाहा बी एस सी तृतीय सेमेस्टर की रही l

*एड्स जागरूकता कार्यक्रम* में विभिन्न वक्ताओं ने छात्र छात्राओं के समक्ष देश के युवा वर्ग से आह्वान किया कि एड्स मुक्त दुनिया के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा जिसके लिए जागरूकता ही इस लाइलाज बीमारी से बचने का पहला और सबसे बड़ा कदम है l