March 9, 2026

श्री गंगाधर सेवा संघम डोकुलपाडु भिलाई ने रक्तदान शिविर आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया…

IMG-20251103-WA0071

श्री गंगाधर सेवा संघम(डोकुलपाडु), भिलाई केम्प-1 स्थित संघ भवन में छत्तीसगढ़ व आन्ध्र प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के साथ श्री गंगाधर सेवा संघम(डोकुलपाडु), भिलाई का भी स्थापना दिवस बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के युवाओं के द्वारा 31 यूनिट रक्तदान किया गया। और समाज का यह दूसरा वर्ष है जो रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज मे मानव सेवा ही माधव सेवा का परिचय दिया। उसके पश्चात शाम को समाज मे सेवा कर चुके सभी दिवंगत संस्थापक, पूर्व पदाधिकारीगण एवं पूर्व सदस्यगणों के सेवा एवं योगदान को संस्मरण करते हुए उन सभी महानुभावो के तैल चित्रों पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। और कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन खड़े होकर 2 मिनिट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये। और इसी परिपेक्ष्य में प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सेवानिवृत व 60 वर्ष पूर्ण कर चुके हुए समाज के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य श्री यू. मुसलैया, श्री पी. कामेश्वर राव, श्री पी. भास्कर राव, श्री के. वासुदेव राव, श्री वी. रामाराव, श्री यू. दामोदरन व जी. जगन्नाथ राव जी की बेटी कु. जी. जोशना जो MBBS की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर रायपुर मेडिकल कॉलेज में फ्री सीट प्राप्त करने पर उन सभी को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह् एव मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

श्री गंगाधर सेवा संघम(डोकुलपाडु), भिलाई के ओर से समाज के सभी सदस्यों को छत्तीसगढ़, आन्ध्र प्रदेश व संघम स्थापना दिवास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम में संघम के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व पदाधिकारी , सामान्य सदस्य आदि उपस्थित हुए

 

You may have missed