March 6, 2026

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़…

jammu-kashmir-encounter-1715044384

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय में शुरू किए गए एक खुफिया आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के सतर्क सैनिकों का छत्रू सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ।’’ इसमें कहा गया, ‘‘अभियान अभी जारी है।’’