गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई में मेगा रक्तदान शिविर और निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन…
एचडीएफसी बैंक के सहयोग से गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई के अंतर्गत गुरुनानक चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक नेहरू नगर भिलाई में 05 नवंबर 2025 को एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह विशाल रक्तदान शिविर और आई एल एस अस्पताल रायपुर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर गुरुनानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया .
गुरुद्वारा नानकसर में गुरुपर्व पूरे जोश के साथ मनाया गया और 18 लोगों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया, बालाजी ब्लड सेंटर ने रक्त लेने में हमारी मदद की।इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक की ओर से शाखा संचालन प्रबंधक सुश्री श्वेता चिचोलिकर तथा बालाजी ब्लड सेंटर के सदस्य उपस्थित थे और आई एल एस अस्पताल के चिकित्सक गण मौजूद थे और मुफ्त रक्त शर्करा, रक्तचाप, ईसीजी और कान की जांच भी की गई और लगभग 30 मरीज ने जांच कराई I इस अवसर पर गुरुद्वारा नानकसर के प्रबंधन की ओर से श्री हरमिंदर सिंह सैनी प्रधान, श्री एस.एस. ब्रोका महासचिव एवम श्री मनमोहन सिंह और अमरीक सिंह दोसांझ भी उपस्थित थे, जो स्वैच्छिक दानदाताओं के साथ समन्वय कर रहे थे।